इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 186 लोगों की जान पर बनी आफत

इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 186 लोगों की जान पर बनी आफत

कोच्चि। शुक्रवार देर रात कोच्चि से अबू धाबी के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो का विमान तकनीकी खराबी के कारण अचानक बीच सफर से वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट संख्या 6E-1403 में उस वक्त 180 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। करीब दो घंटे तक विमान हवा में मंडराता रहा, जिससे यात्रियों की सांसें अटकी रहीं।

जानकारी के मुताबिक, विमान रात करीब 11:10 बजे कोच्चि एयरपोर्ट से रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उसमें तकनीकी दिक्कत सामने आई। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पायलट ने फ्लाइट को अबू धाबी भेजने के बजाय वापस कोच्चि एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया।

विमान के सुरक्षित लैंड करने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट पर भोजन उपलब्ध कराया गया। एयरलाइन ने सभी यात्रियों की अगली यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दूसरी फ्लाइट से अबू धाबी रवाना किया।

एयरलाइन सूत्रों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाया गया। फिलहाल, विमान की तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है।

👉 इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि आधुनिक तकनीक और बड़ी एयरलाइंस होने के बावजूद, हवाई सफर में सुरक्षा और सतर्कता से समझौता संभव नहीं है।