मेलबर्न एयरपोर्ट पर वर्जिन ऑस्ट्रेलिया के विमान की ग्राउंड व्हीकल से टक्कर, बड़ा हादसा टला

मेलबर्न एयरपोर्ट पर वर्जिन ऑस्ट्रेलिया के विमान की ग्राउंड व्हीकल से टक्कर, बड़ा हादसा टला

मेलबर्न – मेलबर्न के टुल्लामरीन एयरपोर्ट पर रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब वर्जिन ऑस्ट्रेलिया के एक विमान की टकराव ग्राउंड व्हीकल से हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान विमान में कोई यात्री सवार नहीं था और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

एयरलाइन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “रविवार की रात एक वर्जिन ऑस्ट्रेलिया का विमान शेड्यूल्ड मेंटेनेंस के लिए हैंगर की ओर खींचा जा रहा था, जब वह टोइंग व्हीकल (टग) से अनजाने में अलग हो गया। इसके चलते टग वाहन विमान से जा टकराया और विमान के साइड में डेंट हो गया।”

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विमान के साइड में एक बड़ा गड्ढा बन गया है। कर्मचारी मौके पर मौजूद थे और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की कोशिश कर रहे थे।

एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि यह घटना केवल ग्राउंड मूवमेंट के दौरान हुई और इससे सोमवार के फ्लाइट शेड्यूल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर से एयरपोर्ट ग्राउंड ऑपरेशन्स में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है, हालांकि एयरलाइन की त्वरित प्रतिक्रिया और किसी भी जनहानि से बचाव के चलते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।